{"_id":"5cd7095cbdec22078e0aaf55","slug":"21557596508-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी। शनिवार को तेज हवाओं के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। धारचूला में अंधड़ और बादल छाने से शाम चार बजे ही कुछ समय के लिए अंधेरा सा छा गया। बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलने से गर्मी से हल्की राहत मिली है।
शनिवार सुबह आसमान साफ था। अपराह्न दो बजे बाद बादल छाते ही तेज गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इस दौरान तेज अंधड़ भी चला। जिला मुख्यालय के अलावा अस्कोट में भी बूंदाबांदी हुई। धारचूला में मौसम खराब होने से चार बजे ही अंधेरा सा छा गया। तेज गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी होने से घाटी वाले क्षेत्रों में तेज गर्मी से राहत मिली है। उधर नाचनी क्षेत्र में भी तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई।