फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ के कार्यकर्ता भी ऐरी के नैनीताल से चुनाव लड़ने के पक्ष में

पिथौरागढ़ के कार्यकर्ता भी ऐरी के नैनीताल से चुनाव लड़ने के पक्ष में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कार्यकर्ता भी ऐरी के नैनीताल से चुनाव लड़ने के पक्ष में

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता दल के शीर्ष नेता पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी को नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने के पक्ष में हैं। पार्टी की बैठक में फरवरी में निकलने वाली जनजागरण यात्रा पर चर्चा हुई।

दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से ऐरी को नैनीताल सीट से चुनाव लड़ाने का समर्थन किया। कहा कि नैनीताल सीट पर दल और ऐरी का प्रभाव रहा है। ऐरी राज्य आंदोलनकारियों, बुद्धिजीवियों की पहली पसंद हैं। युवा शक्ति और मातृशक्ति का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा। ऐरी नैनीताल सीट पर भाजपा और कांग्रेस का मजबूत विकल्प साबित होंगे। बैठक में फरवरी माह में होने वाली जनजागरण यात्रा पर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि दो फरवरी को दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी और दल के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता बागेश्वर में उपवास करेंगे। उपवास कार्यक्रम के बाद दल के नेता पिथौरागढ़ में जुटेंगे। जनजागरण यात्रा की रूपरेखा तय करेंगे। बैठक के अंत में भारतोली लीसा डिपो (चंपावत) सड़क हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, मदन पोखरिया, जगत मेहता, एडवोकेट निर्मल चौधरी, दलीप सिंह धामी, प्रेम सिंह बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed