{"_id":"5c338f8cbdec225696330243","slug":"21546882956-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सर बृजेश और शूटर यशस्वी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सर बृजेश और शूटर यशस्वी का स्वागत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 25 से 30 दिसंबर तक दमन में आयोजित 64वें स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतने वाले बॉक्सर बृजेश टम्टा और दिल्ली के करणी रेंज में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली शूटर यशस्वी जोशी का पिथौरागढ़ में स्वागत किया गया।
सोमवार को सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कै.हरि सिंह थापा एसोसिएशन, बुल्स आई शूटिंग एकेडमी और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बजेटी निवासी बृजेश टम्टा के कोच प्रकाश जंग थापा हैं। बृजेश के इस प्रदर्शन से उसके पिता फकीर राम बेहद खुश हैं।
यशस्वी जोशी बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक में मनोज जोशी से प्रशिक्षण लेती हैं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै.धरम चंद, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, प्रो.जीत सिंह ज्याला, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, हेमंत महाराज, भाष्कर चंद्र, बहादुर सिंह बोहरा, मनोज जोशी, जगत सिंह, गिरीश पाटनी, प्रकाश कोटवाल, प्रकाश जंग थापा, दीपक उप्रेती, फकीर सार्की, सरोज, गंगोत्री बोरा, लीलावती जोशी, निर्मल किशोर आदि मौजूद थे।