फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट में तीन वार्ड संवेदनशील

डीडीहाट में तीन वार्ड संवेदनशील

Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में तीन वार्ड संवेदनशील
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। अलबत्ता कोई भी दावेदार पहले दिन नामांकन पत्र खरीदने नहीं पहुंचा। प्रशासन की ओर से तीन वार्डों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पालिका चुनाव के लिए जीआईसी, आंबेडकर और शिमला वार्ड को संवेदनशील घोषित किया गया है। पूर्व में यहां चार वार्ड थे, लेकिन अब सात वार्ड बना दिए हैं। मतदाता छह केंद्रों पर मतदान करेंगे। जीआईसी, शिमला वार्ड के मतदाता राइंका में, शिव मंदिर वार्ड के मतदाता प्राथमिक विद्यालय में, सुभाष चंद्र बोस वार्ड के जीजीआईसी में, तहसील वार्ड के तहसील कार्यालय में, पोस्ट ऑफिस वार्ड के पालिका हाल में और आंबेडकर वार्ड के मतदाता ब्लॉक कार्यालय में बने केंद्र में मताधिकार करेंगे।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के समक्ष निर्वाचन कार्यालय खोला गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस दरियाल ने बताया कि नामांकन पत्रों को बेचने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed