{"_id":"5bbe39a7867a5528323e9c90","slug":"21539193255-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी से पॉलिथीन लेने दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी से पॉलिथीन लेने दल रवाना
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचाचूली की गोद में बसे दारमा घाटी के 14 गांवों को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए गूंज संस्था का एक दल रवाना हो गया है। दल के सदस्य सभी गांवों में ग्रामीणों से वार्ता कर क्लीन हिमालया की जानकारी देंगे।
संस्था के राज्य समन्वयक शैलेश खर्कवाल ने बताया कि दारमा घाटी बेहद खूबसूरत है। पंचाचूली दर्शन का जो भव्य रूप यहां से दिखाई देता है वह किसी अन्य क्षेत्र से नहीं दिखाई देता। कहा कि इसकी कुदरती छठा को बचाए रखना समाज के सामने एक चुनौती है। बताया कि दल दारमा से पॉलिथीन लाने के लिए जा रहा है। दारमा के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए दल में शामिल सदस्यों को एक-एक जोड़ी स्नो बूट दिया गया है।
सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि पॉलिथीन को गांवों के लोग जमा कर रहे हैं। उसे एकत्र कर पिथौरागढ़ लाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि धारचूला नगर पालिका परिषद को पिथौरागढ़ तक पॉलिथीन लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।