{"_id":"5b86d1a642c79206ed67dda7","slug":"21535562150-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे के तहत क्विज प्रतियोगिता नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे के तहत क्विज प्रतियोगिता नौ को
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नौ सितंबर को जनपद स्तर पर गंगा क्विज का आयोजन कृष्णानंद उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। क्विज के आयोजन को लेकर बुधवार को सीडीओ वंदना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई।
सीडीओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गंगा बेसिन राज्यों में गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता और संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद पिथौरागढ़ में दो वर्गों में क्विज प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के केएनयू इंटर कॉलेज में होगी। हर विद्यालय से दो टीमें होंगी। एक टीम में तीन छात्र-छात्राएं शामिल हो सकती हैं।
चार सितंबर से पहले आवेदन करना होगा। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए अभ्यर्थी राज्य स्तर पर आयोजित गंगा क्विज में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: 20 हजार, 30 हजार, 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।