{"_id":"5b7c498e42c792464429e39f","slug":"21534871950-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप प्रभागीय वनाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप प्रभागीय वनाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उप प्रभागीय वनाधिकारी बेड़ीनाग मुरली मनोहर भट्ट ने मंगलवार को मुनस्यारी तहसील के राजस्व ग्राम गोपालबाड़ा, मतियाली, जुदुक एवं दियावल्ला का भ्रमण किया। इस दौरान पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सरकार जनता के द्वार, प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने दैवी आपदा से पैदल मार्ग, बटिया, आवासीय भवनों में दरार, पाइप लाइन, विद्युत लाइन की क्षति के बारे में बताया। ग्राम प्रधान खसियाबाड़ा बसंती देवी एवं ग्राम प्रधान दरांती भगत बिष्ट ने बताया कि दैवी आपदा से हुई क्षति की सूचना आपदा कंट्रोल रूम एवं एसडीएम कार्यालय में भी दर्ज कराई गई है।
गांव के मदन लोहनी ने उप प्रभागीय वनाधिकारी को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वन विभाग के देवेंद्र कुमार, शुभम पाठक, कैलाश पांडे, दया पांगती, त्रिलोक राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी नारायण बृजवाल आदि थे।