{"_id":"5b75b3d442c7925bba371b83","slug":"21534440404-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल सल्ला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल सल्ला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क निर्माण के मलबे से रास्ते क्षतिग्रस्त होने से भड़के नेपाल सीमा से सटे सेल सल्ला के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर के सम्मुख प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क भी वाहन चलने लायक नहीं है।
ग्राम प्रधान वजीर सिंह सौन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि कुछ वर्ष पहले सेल से तड़ेमिया के लिए सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन सड़क निर्माण में मानकों को ताख पर रखते हुए मलबा पैदल रास्तों, खेतों में डाल दिया, जिससे सेल-सल्ला को जोड़ने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को पैदल रास्तों पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
कांग्रेस नेता शुभम बिष्ट ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भी वाहनों का संचालन जोखिमपूर्ण बना है। यदि क्षेत्र में कोई बीमार हो जाता है तो उसे जिला मुख्यालय तक लाने में बेहद मुश्किल होती है। पैदल मार्गों की मरम्मत और सड़क की दशा नहीं सुधारी जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दीपक सिंह सौन, हरीश सामंत, रवि बोहरा, जगत राम, कमल चंद, सुनील, रवि मल आदि थे।