{"_id":"5b6b27254f1c1b54208b7a71","slug":"21533749029-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने ड्रेस कोड का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने ड्रेस कोड का विरोध किया
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ड्रेस कोड लागू करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले महाविद्यालय में प्राध्यापक और किताबों की व्यवस्था की जाए।
छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ड्रेस कोड को थोपा जाना उनकी स्वतंत्रता का हनन है। छात्रा नूतन ने कहा कि ड्रेस कोड लड़कियों की स्वतंत्रता और समानता के लिए रोड़ा है। तरुण ने कहा कि ड्रेस कोड लागू होने से महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
बॉब कन्याल ने कहा कि यदि इस मामले में शिक्षा मंत्री ने आवश्यक कदम नहीं उठाए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास के लिए प्राध्यापक और किताबों की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। विरोध जताने वालों में चेतना, मयंक, मुकेश, राकेश, कमलेश, गणेश, किशोर, दीपक, तरुण आदि शामिल हैं।