{"_id":"5b4e24f74f1c1b35748b5609","slug":"21531847927-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन भेजा
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने आशा निरोध बांटने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा।
आशाएं मंगलवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष इंद्रा के नेतृत्व में विकास भवन पहुंची और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय आशा निरोध बांटने का काम शुरू किया गया था। विरोध के चलते इसे बांटने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी। अब पुन: इसे बांटने का दबाव उन पर बनाया जा रहा है।
उन्होंने आशा निरोध को तत्काल वापस लेने और इनको बंटवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने, राज्य सरकार द्वारा पूर्व घोषित दो हजार रुपये मासिक मानदेय हर माह उनके खाते में डालने, स्वास्थ्य कार्ड सर्वे के लिए दैनिक पारिश्रमिक भत्ता देने की मांगें उठाई। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष डीडीहाट पिंकी कलौनी, लीला जोशी, दया कार्की, निरेश चंद, सुनीता भंडारी, पुष्पा बिष्ट, मोहनी भट्ट, रेखा वर्मा, कलावती जोशी, रेखा भट्ट, गोविंदी वल्दिया, भागीरथी, रेखा उप्रेती, रीवा वल्दिया आदि शामिल रहीं।