फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा प्रभावित त्रिलोक सिंह को मिली राहत राशि

आपदा प्रभावित त्रिलोक सिंह को मिली राहत राशि

Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित त्रिलोक सिंह को मिली राहत राशि
पिथौरागढ़। मदरमा (बंगापानी) के आपदा प्रभावित त्रिलोक सिंह को मुआवजा नहीं मिलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने प्रभावित परिवार को 119000 का चेक दिया है।
विज्ञापन


12 अगस्त 2017 को मदरमा भूस्खलन में मकान ध्वस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान गांव के त्रिलोक सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रभावित का मकान रहने लायक नहीं रह गया। उन्होंने कई बार राजस्व विभाग और प्रशासन के सामने मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। राजस्व दल ने मकान की फोटोग्राफी की, नुकसान का आकलन किया, लेकिन त्रिलोक सिंह को कोई मदद नहीं दी।
विज्ञापन


13 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार तंत्र हरकत में आया। बंगापानी के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने बताया कि तीन दिन पहले त्रिलोक सिंह को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित अब अपना मकान बना पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed