{"_id":"5a1068174f1c1b7a548bdd0b","slug":"21511024663-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कनालीछीना-ल्वांठी मार्ग का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कनालीछीना-ल्वांठी मार्ग का निरीक्षण किया
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना से ल्वांठी के लिए बन रहे मार्ग का शनिवार को विधायक विशन सिंह चुफाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताओं को देखकर विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को फोन पर लताड़ लगाई।
विधायक ने बताया कि प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा बनाए जा रहे कनालीछना-ल्वांठी मार्ग को बेतरतीब काटने से कई मकानों को खतरा बना हुआ है। सड़क पर नाली, पैरापिट निर्माण में भी विभाग द्वारा अनियमितताएं की गई हैं। सड़क काटने से ल्वांठी निवासी कैलाश उपाध्याय के मकान को खतरा बना है। कई बार विभाग से शिकायत करने पर भी कैलाश उपाध्याय के घर के पास सुरक्षा दीवार नहीं लग पाई।
निरीक्षण पर गए विधायक को लोगों ने सड़क निर्माण के समय से आ रही समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया है। इस दौरान सिरोली के ग्राम प्रधान मनोज सिरोला, होशियार सिंह बिष्ट, प्रेम राम, जगदीश राम आदि मौजूद थे।