फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   206 players shed sweat in district level trials

Pithoragarh News: जिला स्तरीय ट्रायल में 206 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 29 Sep 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
206 players shed sweat in district level trials
पिथौरागढ़ स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर चयन प्रक्रिया शुरू करते एसडीएम। संवाद
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल शुरू हो गए हैं। पहले दिन छात्रवृत्ति के लिए एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस और हॉकी खेलों में 206 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत सभी नगर पालिका और विकास खंडों से 14 से 23 वर्ष में चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स में 96, बॉक्सिंग में 31, ताइक्वांडो में 35, टेबल टेनिस में 17, हॉकी में 18 और बाॅस्केटबाल में नौ खिलाड़ियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बाल पुट, 6×10 मीटर शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ और खेल विशिष्ट कौशल में परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया वीडियोग्राफी से हो रही है। डीएम के निर्देश पर खिलाड़ियों को दोपहर का भोजन भी दिया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, जिला खेल समन्वयक(माध्यमिक) बिक्रम सिंह दिगारी, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, ललित बसेड़ा, गंभीर बोरा, विनय किशोर, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता आदि मौजूद रहे। 30 सितम्बर को जूडो, कराटे, फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन खेलों में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed