फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जौलजीबी के दूतीबगड़ में अस्पताल खोलने की मांग

जौलजीबी के दूतीबगड़ में अस्पताल खोलने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
जौलजीबी के दूतीबगड़ में अस्पताल खोलने की मांग

विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। जौलजीबी क्षेत्र के लोगों ने दूतीबगड़ में अस्पताल खोलने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी, नीला देवी समेत तमाम लोगों ने डीएम, सीएमओ और सीडीओ को भेजे पत्र में जौलजीबी क्षेत्र की स्वास्थ्य अव्यवस्था का मामला उठाया है। कहा है कि जौलजीबी, बरम, दूतीबगड़, ढूंगातोली, पैय्यापौड़ी, तोली, तल्ला बगड़, घिंघरानी की 25000 आबादी को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। लोग लंबे समय से अस्पताल की मांग कर रहे हैं लेकिन जनता की दिक्कतों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अव्यवस्था के कारण इन क्षेत्र के लोगों को छोटी सी बीमारी के निदान के लिए 30 किमी दूर धारचूला, 70 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। कहा है कि दूतीबगड़ में अस्पताल खुलने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed