फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला से वापस लौटने लगा सुरक्षा बल

धारचूला से वापस लौटने लगा सुरक्षा बल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
धारचूला से वापस लौटने लगा सुरक्षा बल

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)।
युवती से दुष्कर्म और अश्लील क्लीपिंग बनाने की घटना के बाद मचे बवाल के बाद धारचूला में स्थिति सामान्य होने पर दूसरे जिलों से आए पुलिस बल की वापसी शुरू हो गई है। हालांकि पुलिस एहतियातन नगर में गश्त कर रही है और आरोपी जीशान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार आचार्य ने बताया कि दूसरे जिलों से आए पुलिस बल को वापस भेजा जा रहा है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान गश्त कर रहे हैं। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर रविवार को निगरानी कमेटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के ग्वालगांव में 20 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। पुलिस उप निरीक्षक ममता रानी ने मकान मालिक और किराएदारों से सत्यापन में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सत्यापन नहीं कराने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धारचूला बचाओ संघर्ष समिति की निगरानी कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल, सचिव संदीप बोरा, लक्ष्मी गुंज्याल, धनुली बिष्ट, जानकी देवी, नीतू धामी, जमन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

×
धारचूला में संचार सेवा बहाल
धारचूला। धारचूला में मचे बवाल के बाद बीएसएनएल की संचार सेवा ठप कर दी गई, जिन्हें स्थति सामान्य होने पर प्रशासन के निर्देश पर सुचारु कर दिया गया। आइडिया और एयरटेल की संचार सेवा भी सुचारु हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

×
क्षेत्र में हो रही अप्रिय घटना को देखते हुए और भविष्य में ऐसी घटना फिर से ना हो इसके लिए बाहरी लोगों से मकान और दुकान खाली कराए जाने चाहिए। - राजेंद्र नबियाल, अध्यक्ष, निगरानी कमेटी
×
धारचूला के लोग संदिग्ध लोगों को अपने मकान किराए पर न दें। जनता लंबे समय से नोटीफाइ़ड एरिया के लिए संघर्ष कर रही है। नोटीफाइड एरिया छियालेख से जौलजीबी लाना आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न हों। - संदीप बोरा, सचिव, निगरानी कमेटी
-
धारचूला की घटना ने जनता को सबक सिखाया है आगे इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए घर-घर जाकर जनता से वार्ता कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा नोटीफाइट एरिया जौलजीबी लाना आवश्यक है। - लक्ष्मी धामी छात्रसंघ उपाध्यक्ष
-
घटना निंदनीय है, इस तरह की घटनाए होती रही तो सीमांत की महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी, इसलिए नोटीफाइड एरिया जौलजीवी लाना अति आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाए न हों। - जमन बिष्ट कार्यकर्ता हिन्दू युवा वाहिनी

--------------------
मुकदमा दर्ज करने का विरोध
धारचूला। आरोपी के मकान में आगजनी के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। धारचूला बचाओ संघर्ष समिति की निगरानी कमेटी की उपाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। रं कल्याण संस्था के धारचूला इकाई के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष लीला बनग्याल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का विरोध करते हुए कहा कि मुकदमे तत्काल वापस लेने चाहिए। उधर, थानाध्यक्ष बिजेंद्र शाह ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस के कार्य में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed