फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखा जाय

ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखा जाय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखा जाय
पिथौरागढ़। विभिन्न संगठनों ने शहर के मध्य में स्थित लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि पिथौरागढ़ में स्थित किले का निर्माण गोरखा शासन काल में किया गया था। तब से इस किले को गोरखा किला के नाम से जाना जाता था।


गोरखा शासन की समाप्ति के बाद किले का नाम बाउलिकीगढ़ किला कहा जाने लगा। ब्रिटिश शासन के समय इस किले का नाम लंदन फोर्ट कर दिया गया।

कहा है कि सोर की जनता पिछले लंबे समय से इस किले का नाम सोरगढ़ किला नाम रखने की मांग कर रही है। पूर्व में यह क्षेत्र छह पट्टी शोर के नाम से जाना जाता था। ज्ञापन में लोगों ने सोरगढ़ किले में क्षेत्र की ऐतिहासिक पुरातात्विक एवं लोक संस्कृति से जुड़ी हुई तमाम स्मृतियों को एकत्र कर संग्रहालय में रखने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जनमंच के संयोजक भगवान रावत, सह संयोजक सुबोध बिष्ट, कोषाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, एडवोकेट अजय बोहरा, छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed