{"_id":"5ba2850f867a55013270f2c9","slug":"201537377551-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांखू के बौंगाड़ में सड़क चार माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांखू के बौंगाड़ में सड़क चार माह से बंद
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पांखू के बौंगाड़ में सड़क चार माह से बंद है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क को बने चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
भाजपा जिला मंत्री दीपक कार्की, सुधीर कार्की, प्रमोद, मदन कार्की ने बताया कि सड़क बंद होने से दर्जनों व्यावसायिक और निजी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बरसात में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि सड़क को यातायात के लिए शीघ्र नहीं खोला गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
पीएमजीएसवाई के जेई सोनू टम्टा ने बताया कि बारिश के चलते सड़क जगह-जगह खराब हुई है, जिसे जल्दी ठीक किया जाएगा। बताया कि सड़क पर 15 मीटर स्पान पुल था जो कटिंग के कारण 24 मीटर हो गया है। पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि अधीक्षण अभियंता भी सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं।