फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर

आपदा पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर

Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आपदा पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर
पिथौरागढ़। आपदा की दृष्टि से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ड्रोन कैमरे खरीदे गए है। इन कैमरों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों के संचालन के लिए एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में किया गया।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने कहा कि आपदाओं की घटना के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोग फंसने के साथ ही लापता हो जाते हैं, जिनकी खोजबीन में ड्रोन कैमरा सहायक सिद्ध हो सकता है। इसी के मद्देनजर आपदा प्रबंधक विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैमरों के बेहतर संचालन एवं उपयोग के लिए पुलिस, एसडीआरएफ समेत विभिन्न विभागों के कार्मिकों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने ड्रोन कैमरे का प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपील की है कि वह कैमरे के संचालन के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर लें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एसडीएम, संतोष कुमार पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed