फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कैंसर से जूझ रहे राहुल को मदद की जरूरत

कैंसर से जूझ रहे राहुल को मदद की जरूरत

Wed, 08 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैंसर से जूझ रहे राहुल को मदद की जरूरत
थल (पिथौरागढ़)। थल के कन्यूरी गांव के निवासी राहुल मेहता का जीवन बचाने के लिए मदद को उठने वाले हाथों की जरूरत है। जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे राहुल का इलाज दिल्ली में चल रहा है। इलाज में करीब आठ लाख रुपये का खर्च आ रहा है। गरीब परिवार के पास राहुल के इलाज के लिए धन नहीं है।
विज्ञापन


राहुल (12) को एक साल पहले कैंसर रोग ने जकड़ लिया। उसकी कक्षा 7 की पढ़ाई छूट गई। एक साल से उसका कलावती सरन बाल चिकित्सालय नई दिल्ली में इलाज चल रहा है। इस अस्पताल में आगे के इलाज की सुविधा नहीं है। कैंसर का इलाज अब राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर नई दिल्ली में होना है। जहां उसके इलाज में आठ लाख का खर्चा आ रहा है।
विज्ञापन


मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करने वाले राहुल के पिता भगवान सिंह मेहता इस समय इलाज के लिए रकम जुटाने के लिए घर आए हैं। बताते हैं कि मजदूरी से जो भी कमाया वो एक साल से बेटे के इलाज में लगा चुके हैं। हालांकि, विधायक विशन सिंह चुफाल ने बच्चे के इलाज में सरकार से पूरी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है, लेकिन परिवार को जल्दी मदद की जरूरत है। जब अस्पताल में आठ लाख रुपये जमा होंगे, तभी उसका इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा थल में पिता भगवान सिंह मेहता का एक खाता खोला है। जिसमें मदद डाली जा रही है। एसबीआई खाता संख्या-11574699864, आईएफसी कोड एसबीआईएन0002620 है। लोगों ने मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed