{"_id":"5a81e0864f1c1bb2208b8c06","slug":"201518461062-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर थल में लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर थल में लगेगा मेला
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाशिवरात्रि मंगलवार को मनाया जाएगा। थल के शिव मंदिर में मेला लगेगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य मंदिर के आसपास वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा। रामेश्वर और जौलजीबी के मंदिर में भी शिवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की व्यवस्था रहेगी। धारचूला और मदकोट में शिव महोत्सव शुरू होंगे। वहां पर भी व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
जिला मुख्यालय में घंटाकरण के शिव मंदिर, पुराना बाजार, पितरौटा, कपिलेश्वर, तिलढुकरी के शिव मंदिर में लोगों की भीड़ रहेगी। सेरादेवल मंदिर में विशेष पूजा होगी। गंगोलीहाट के पातालभुवनेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इन सभी मंदिरों में विशेष पूजा की तैयारियां हो गई हैं। मंगलवार को सुबह चार बजे से मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।