{"_id":"59f76cd44f1c1bf4688b83b6","slug":"201509387476-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फोरम ने एक साथ निस्तारित किए दस मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फोरम ने एक साथ निस्तारित किए दस मामले
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला उपभोक्ता फोरम ने पहली बार दस मामलों का एक साथ निस्तारण किया और वादकारियों को 8.86 लाख रुपये का प्रतिकर प्रदान किया। जिला जज राजेंद्र जोशी की पहल पर दस मामलों की एक साथ सुनवाई हुई। इसमें पांच मामले भारतीय जीवन बीमा कंपनी से संबंधित थे।
जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य कमला ओझा ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम के पांच मामलों में 7.75 लाख रुपये का प्रतिकर दिया गया। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित एक मामले में 30 हजार रुपये का प्रतिकर दिया गया। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एक मामले में 45 हजार रुपये का प्रतिकर दिया गया। तीन अन्य मामलों में 16 हजार रुपये का प्रतिकर मंजूर हुआ। श्रीमती ओझा ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के गठन के बाद पहली बार एक साथ इतने मामलों का निस्तारण हुआ है।