{"_id":"597e14af4f1c1be92d8b45ca","slug":"201501435055-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों का कर्ज माफ करने समेत कई मांगों को लेकर किसान संगठन का क्रमिक अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर किसानों ने नारेबाजी की। छठे दिन गोविंद राम, पुष्कर राम, बसंत राम, मोहन राम, नारायण राम क्रमिक अनशन पर बैठे।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित अनशन स्थल में शंकर राम कोहली की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रदेश सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करने की मांग की। कहा कि सूखा और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं दिया जाता। किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद हो जाती है। सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
गोविंद राम गौतम ने कहा कि वर्तमान में किसानों की आर्थिक स्थित बेहद दयनीय हो गई है। किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। गंगोलीहाट से पहुंचे किसान जगदीश चंद्र जोशी ने किसान संगठन के प्रयासों की सराहना की। जगदीश प्रसाद, सुभाष जोशी, फकीर राम, शमशेर सिंह, कैलाश चंद आदि ने भी विचार रखे।