{"_id":"5c0e9c1cbdec2241a43f92c8","slug":"191544461340-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड के विकास को पालिकाध्यक्ष से मिले धनौड़ावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड के विकास को पालिकाध्यक्ष से मिले धनौड़ावासी
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर पालिका में इस बार से शामिल हुए धनौड़ा वार्ड के लोगों ने पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल स्रोतों की मरम्मत करने की मांगें उठाई।
वार्ड सभासद दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में धनौड़ा, नेड़ा और बास्ते के लोगों ने पालिकाध्यक्ष रावत को बताया कि उनका क्षेत्र इसी बार से पालिका में शामिल हुआ है। वार्ड में रास्तों, पानी की निकासी, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की दिक्कत है। उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों को वरीयता देते हुए समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।
पालिकाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर संजय शर्मा, मनोज शाही, जनार्दन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, कौस्तुभानंद शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, नंदकिशोर, शिवशंकर शर्मा, कैलाश वस्त्याल, शांति प्रसाद शर्मा, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।