फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   व्यास घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश

व्यास घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश

Fri, 06 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
व्यास घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश
पिथौरागढ़। जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, बंद मार्गों, विद्युत लाइनों के मरम्मत आदि का कार्य जारी रहा। शुक्रवार को तीन क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम द्वारा राहत कार्यों को भी संचालित किया गया। डीएम ने व्यास घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में बीते दिन हिमखोला में गए छह एसडीआरएफ टीम के सदस्यों द्वारा रेस्क्यू का कार्य किया गया। थाना-पांगला से एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 13 सदस्यों की टीम ने नजंग जाकर रेस्क्यू का कार्य जारी रखा। डीएम सी रविशंकर ने टीम को निर्देश दिए हैं कि व्यास घाटी के नजंग, लखनपुर, मालपा आदि क्षेत्रों में जो भी लोग अभी फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित निकाल कर धारचूला तक पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोनिवि द्वारा थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ में बंद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। तवाघाट-कंज्योति-सोबला मार्ग भी यातायात के लिए खोल दिया है। वायुसेना के एमआई 17 हेलीकाप्टर से 43 क्विंटल गेहूं गुंजी भेजा। धारचूला से भी हेलीकाप्टर द्वारा भी 4.50 क्विंटल खाद्यान्न बूंदी एवं गुंजी पहुंचाया गया। हेलीकॉप्टर के जरिये कुल 28 लोगों को बूंदी एवं गुंजी से धारचूला लाया गया। इनमें 14 छोटा कैलाश यात्री शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। डॉ. मनोज जंगपांगी और तीन सदस्यीय चिकित्सा टीम ने ओखला, कोटालगांव में नौ, गोल्फा में 50, कनलका, इमला में 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। डॉ. रविन्द्र की टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के उमरगड़ा में 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने चैना, मालूपानी डॉ. गोतेंद्र ने धारचूला के खुम्ती, कालिका, तिदांग में और डॉ. गिरीश की टीम ने गलाती, नागलिंग, फुलतड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जाराजिबली जूनियर हाईस्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी।


21 पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति
पिथौरागढ़। पेयजल निगम द्वारा गलाती पेयजल समेत चार पेयजल लाइनों को सुचारु कर दिया है। वर्तमान तक कुल 37 पेयजल लाइनों में से कुल 21 योजनाएं सुचारु कर दी गई हैं। शेष 16 पेयजल योजनाओं को शीघ्र ही दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को तहसील धारचूला में आपदा से क्षतिग्रस्त भवन के लिए 40 हजार एवं पांच परिवारों को 19 हजार रुपये की अहैतुक राशि बांटी गई। तहसील बंगापानी में 11 प्रभावित परिवारों को 41800 रुपये की राशि बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed