{"_id":"5ab7da084f1c1bbe758b771d","slug":"191521998344-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने एनएसयूआई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने एनएसयूआई का पुतला फूंका
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एनएसयूआई के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कहा कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने से संगठन की सच्चाई सामने आ गई है।
मुनस्यारी के शास्त्री चौक पर एबीवीपी के जिला सह संयोजक प्रवीण पंडा के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कांग्रेस के छात्रविंग के जिलाध्यक्ष के स्मैक के साथ पकड़े जाने से इस संगठन की पोल खुलकर सामने आ गई है। छात्र हितों का दम भरने वाले संगठन के दावे खोखले साबित हुए हैं। कहा कि जिले के युवाओं को नशे के दलदल में झोंका जा रहा है।
इस काम में एनएसयूआई के पदाधिकारी का शामिल होना बहुत ही शर्मनाक है। कहा गया कि एबीवीपी नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करेगी। प्रदर्शन में नगर मंत्री किशन वर्मा, हिमांशु धर्मशक्तू, पंकज कुमार, जगदीश कोटाल, गणेश नेगी आदि शामिल थे।