फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नशेड़ी चालक ने पर्यटकों की फजीहत कराई

नशेड़ी चालक ने पर्यटकों की फजीहत कराई

Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी चालक ने पर्यटकों की फजीहत कराई
नाचनी (पिथौरागढ़)। पश्चिम बंगाल से मुनस्यारी घूमने आए पर्यटकों के दस सदस्यीय दल के नशेड़ी वाहन चालक ने उनकी काफी फजीहत करा दी। मुनस्यारी से नाचनी पहुंचने तक पर्यटकों की जान सांसत में आ गई। आखिरकार नाचनी थाना पुलिस ने नशेड़ी चालक को थाने में बैठा दिया और दूसरे चालक की व्यवस्था कर पर्यटकों को रानीखेत तक भेजने की व्यवस्था की। इस घटना से पर्यटक घबराए हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों ने बताया कि 27 जनवरी को वह ट्रेन से लालकुआं पहुंचे। वहां पर उनको ट्रेवलर वाहन चालक गोविंद कुमार मिल गया। उसने दस सदस्यीय पर्यटक दल से मुनस्यारी, रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल आदि स्थानों पर घुमाने की बात की। पर्यटकों ने बताया कि लालकुआं से यात्रा शुरू होने के चार घंटे बाद चालक ने छिप-छिपकर शराब पीना शुरू कर दिया। मना करने पर वह पर्यटकों को टोकता रहा और बेफिक्र होकर बैठे रहने को कहने लगा। पर्यटकों ने बताया कि मंगलवार की सुबह दस बजे जैसे ही इसी वाहन से रानीखेत के लिए लौटने लगे तो चालक गोविंद कुमार ने हद कर दी।
विज्ञापन


कालामुनि, रातापानी, ककड़सिंहबैंड के पास तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। यह वाहन अपरान्ह करीब दो बजे जैसे ही नाचनी पहुंचा तो पर्यटकों ने नशेड़ी वाहन चालक के साथ आगे सफर करने से मना कर दिया और सभी पर्यटक वाहन से उतर गए। पर्यटक मिंट नायक ने नाचनी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुनील बिष्ट ने वाहन को थाने के पास खड़ा कर दिया और चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस ने स्थानीय वाहन चालक अनिल सिंह को पर्यटकों को उसी वाहन से रानीखेत, नैनीताल तक छोड़ने के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नशेड़ी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही वाहन मालिक को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed