फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान गिरा

पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान गिरा

Sat, 27 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान गिरा
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड हो रही है। जिला मुख्यालय में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पाया। दिनभर तेज हवा चलती रही। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन


मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान शनिवार को शून्य से एक डिग्री नीचे रहा और अधिकतम तापमान 12 डिग्री पहुंच रहा है। मुनस्यारी में सुबह के समय पाला गिरने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


इधर, बीते दिनों की बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है। अब गेहूं के खेतों में निराई का काम शुरू कर दिया गया है। किसान खेतों में खाद डालने में जुट गए हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अब लगातार धूप पड़ी तो फसल के पौधे तेजी से बढ़ने लग जाएंगे। वहीं, घाटी वाले इलाकों में अभी कोहरा छाया रहता है। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सभी इलाकों में सुबह के समय भारी मात्रा में पाला गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी का अलर्ट जारी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों के लिए अलर्ट जारी किया है। गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, लिपुलेख, छियालेख में भारी मात्रा में बर्फ गिरने के बाद जवानों से कहा गया है कि वह गश्त के समय सावधानी बरतें। इस समय बर्फ के खिसकने का खतरा रहता है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि अग्रिम चौकियों से बराबर संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed