{"_id":"597e14ae4f1c1b4b238b46d1","slug":"191501435054-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने किया रक्तदान
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिन कर्मचारियों को अभी सरकारी सेवा में पांच वर्ष से कम समय हो रहा है, उनका इन दिनों यहां प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल के निर्देश पर प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कुल 11 यूनिट रक्त कर्मचारियों की ओर से दिया गया। अन्य कर्मचारियों का नाम रक्तदाताओं की सूची में दर्ज किया गया।
राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग में कार्यरत नए कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के दौरान ही रक्तदान की इच्छा जताई थी। नोडल अधिकारी सुनित रावत ने कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना की। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 11 कर्मचारियों ने रक्तदान किया, जबकि दस कर्मचारियों का नाम रक्तदाता सूची में दर्ज किया गया।
डा. शर्मा ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान रक्तकोष विभाग के तकनीशियन नरेंद्र नगरकोटी, नैनीसैनी हाइस्कूल के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।