{"_id":"5978cdbb4f1c1bac188b45e4","slug":"191501089211-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी कालेज की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी कालेज की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सीमांत के इस कॉलेज की दशा 17 वर्ष बाद भी नहीं सुधरी है। मुनस्यारी में अब तक उच्च शिक्षा का कोई माहौल नहीं बन पाया है।
छात्रनेता खगेंद्र मेहरा के नेतृत्व में एकत्रित छात्रों ने कहा कि कॉलेज में पुस्तकालय की स्थापना की जाए, जब तक नया भवन नहीं बन जाता तब तक पुराने भवन की मरम्मत की जाए, प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर तैनाती की जाए और प्रवेश की तिथि को आगे बढ़ाया जाए।
कहा गया कि सीमांत के इस कॉलेज में 800 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यह विद्यार्थी 130 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाकर अध्ययन कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। छात्रों ने कहा कि यदि वर्तमान शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले कॉलेज की दशा नहीं सुधारी गई तो छात्र बेमियादी आंदोलन छेड़ देंगे। बाद में मांगों के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। प्रदर्शन में प्रवीण पंडा, खगेंद्र मेहरा, राजू पछाई, त्रिभुवन सिंह समेत कई छात्राएं शामिल हुईं।