फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आज पकेंगे घुघुतिया पर्व के पकवान

आज पकेंगे घुघुतिया पर्व के पकवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
आज पकेंगे घुघुतिया पर्व के पकवान
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में घुघुतिया का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार की शाम विभिन्न पकवान बनाकर अगले दिन सुबह पहले कव्वों को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद इन पकवानों का बच्चे आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष घुघुतिया का त्योहार एक दिन विलंब से हो रहा है। पंचागों में मकर संक्रांति का पर्व 15 मंगलवार बताया गया है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में घुघुतिया पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार शाम को घुघुतिया पर्व पर बनने वाले, ढाल, तलवार, दाड़िम, उड़द की पूड़ी, खीर, सिंगल आदि पकवान बनाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर आज भी कोल्हू में गन्ने की पिराई कर उसके रस से पहाड़ी चावलों में खीर पकाई जाती है।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह बच्चे नहाकर और पूजा-अर्चना कर काले कव्वा काले, घुघती की माला खाले, आजा कव्वा आजा पूष की रोटी माघे खाजा के जयकारे से कव्वे का बुलाते हैं। जिस घर की छत पर रखे गए पकवानों को कव्वे खाते हैं उसे शुभ माना जाता है। दिलचस्प है कि इस दिन कव्वे भी दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि कव्वे भी मकर संक्रांति के दिन सुबह बागेश्वर में सरयू नदी में स्नान कर ही भोग लगाते हैं। मकर संक्रांति पर्व पर क्षेत्र के हंसेश्वर, तालेश्वर, केदारेश्वर और रामेश्वर मंदिर में मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed