{"_id":"5b463d374f1c1bba248b5cd3","slug":"181531329847-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलूर नदी में पुल नहीं होने से स्कूल नहीं जा सके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलूर नदी में पुल नहीं होने से स्कूल नहीं जा सके बच्चे
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली क्षेत्र के मदनपुर नैनी में एक वर्ष पहले ध्वस्त पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कुलूर नदी का तेज बहाव होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा सके।
मदनपुर नैनी में पिछले वर्ष दो ट्रकों के गुजरते समय मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इस स्थान पर आवाजाही के लिए दूसरा पुल नहीं है। कुलूर नदी को पार करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्थायी रूप से रास्ता बनाया था। पत्थरों से निर्मित यह रास्ता मंगलवार रात तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया। इससे बुधवार को नेवेलिया शेरा, सारतोला नैनी के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
डर से ट्राली में नहीं बैठ रहे बच्चे
गणाई। कुलूर नदी में पुल नहीं बनने से बरसात में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्रवासी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। लोनिवि की ओर से नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवाजाही के लिए ट्राली की व्यवस्था की गई है, लेकिन ट्राली में दरवाजा नहीं होने से बच्चे नहीं बैठ रहे हैं।