फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महाकाली पर पैदल पुल बनाने का रास्ता साफ

महाकाली पर पैदल पुल बनाने का रास्ता साफ

Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महाकाली पर पैदल पुल बनाने का रास्ता साफ
पिथौरागढ़/धारचूला। नेपाल की मंजूरी के बाद महाकाली पर अस्थायी पैदल पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। एक-दो दिन के भीतर पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 10 दिनों के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। नेपाल से हरी झंडी मिलते ही प्रशासन ने सीमा पर पुल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। अस्थायी पुल बनने से व्यास घाटी के सात गांवों के साथ ही नेपाल के दो गांव के लोगों को लाभ होगा। इसी मार्ग से होकर इन गांवों के लोग माइग्रेशन करेंगे। जरूरत पड़ने पर कैलास मानसरोवर यात्री भी इन पैदल पुलों से गुजरेंगे।
विज्ञापन


भारत में लखनपुर से नजंग के बीच भूस्खलन के चलते व्यास घाटी का संपर्क टूटा हुआ है। घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, नपल्चू, गुंजी, नाबी, रोंककांग, कुटी गांव महाकाली नदी के किनारे नेपाल सीमा से होकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में माइग्रेशन करते हैं। इसके साथ ही आपसी संबंध और आजीविका के सिलसिले में वह नेपाल जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर नेपाल-चीन सीमा के दो गांव छांगरू और तिंकर भी आवाजाही के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। भारत-चीन व्यापार भी इसी मार्ग पर निर्भर है। भारत और नेपाल के प्रभावित गांवों के लोग लंबे समय से नदी पर आवाजाही के लिए पैदल पुल बनाने की मांग अपनी-अपनी सरकार से कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नाराज लोगों ने झूलापुल बंद करने के साथ ही चक्का जाम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत के अलावा नेपाल के लोगों का दबाव भी बढ़ता देख नेपाल ने लखनपुर और नजंग पर अस्थायी पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। दार्चुला विधायक गेल्वु बोरा ने इस मंजूरी की घोषणा की है। शुक्रवार को इस मामले में धारचूला एसडीएम आरके पांडेय ने पुुल निर्माण के लिए नेपाल सरकार की मंजूरी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।


लोनिवि को पुल निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। उनका कहना है कि पुल 10 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे। पुल के बनने से माइग्रेशन के दौरान समस्या से निजात मिलेगी। नेपाल और भारत के लोगों का आपसी संपर्क मजबूत होगा। वहीं, कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान लखनपुर और नजंग के बीच मार्ग न खुला तो यात्री इन्हीं पैदल पुलों से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed