{"_id":"5ab7da064f1c1b71778b7645","slug":"181521998342-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटकों के प्रयोग से टकराव की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटकों के प्रयोग से टकराव की नौबत
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-मिलम निर्माणाधीन मार्ग पर विस्फोटकों का प्रयोग अब ठेकेदार और ग्रामीणों में टकराव की नौबत आ गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के ठेकेदार पर विस्फोट करने से रोकने पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रविवार को जिमीघाट निवासी केदार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू को सौंपा। इन लोगों का कहना है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सड़क निर्माण कर रही कंपनी के लोगों ने चट्टान तोड़ने के लिए विस्फोट किया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर कंपनी के लोगों ने जगदीश सिंह पुत्र केदार सिंह की पिटाई कर दी।
कहा कि ठीक गांव के ऊपर विस्फोट किए जा रहे हैं। इससे गांव में पत्थर गिर रहे हैं। गांव के 18 परिवार खतरे की जद में हैं। गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि बगैर भूमि का मुआवजा दिए निर्माण के दौरान निकला मलबा नाप खेतों में डाला जा रहा है। साथ ही कंपनी ने कार्यस्थल पर बगैर मैगजीन के खुले में भारी मात्रा में विस्फोटक रखे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश सिंह, अमर सिंह, सुंदर सिंह, मान सिंह, बलवंत सिंह, घनश्याम, प्रेम सिंह, शेर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है, प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बगैर अनुमति के विस्फोटक रखने की सूचना की भी पड़ताल होगी। -वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी