{"_id":"5a19a57f4f1c1b6f548bf701","slug":"181511630207-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात में भी होगा बारहमासी सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात में भी होगा बारहमासी सड़क का काम
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अब रात 8 बजे से तड़के दो बजे तक भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कार्यदायी संस्था गैनन डंकरले एंड कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कंपनी घाट के पास च्यूरानी से पिथौरागढ़ के मध्य सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही है। सड़क चौड़ीकरण का काम प्रारंभिक स्तर पर चल रहा है। पहाड़ कटान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है, इस कारण कार्यस्थल के दोनों ओर जाम लग रहा है।
एसपी ने कहा कि कंपनी ने अवगत कराया है कि सड़क का काम समय पर पूरा कराया जाना है। दिन के समय में पिथौरागढ़-घाट सड़क पर अधिक ट्रैफिक होने एवं वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चौड़ीकरण का कार्य रात 8 से तड़के 2 बजे तक भी किया जाना है। इस कारण कंपनी ने रात में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जिले में रात 8 से सुबह 5 बजे तक आकस्मिक सेवा को छोड़कर वाहनों के संचालन पर पहले से ही रोक है। बावजूद इसके रात 8 से तड़के 2 बजे तक घाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य करने की सूचना जनसामान्य की जानकारी के लिए दी जा रही है। रात में कार्य कब से किया जाना है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।