{"_id":"5a1069154f1c1bee688bc547","slug":"181511024917-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरचक्र विजेता की तीनों बेटियों को मिले 50-50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरचक्र विजेता की तीनों बेटियों को मिले 50-50 हजार
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वीरचक्र विजेता स्व. गणेश दत्त जोशी की तीनों बेटियों को सेना प्रमुख की ओर से 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई है। वीरचक्र विजेता का पिछले दिनों निधन हो गया था। 119 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने शनिवार को पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल को यह जानकारी दी। पूर्व सैनिकों ने ब्रिगेडियर के सामने कई समस्याएं भी रखी।
शिष्टमंडल ने ब्रिगेड की सीएसडी कैंटीन में सुविधा बढ़ाने की मांग की। इस पर ब्रिगेडियर ने आश्वासन दिया कि कैंटीन की टोकन वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए मशीन से वितरण की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग पूर्व सैनिकों को हो रही दिक्कतों की जानकारी भी दी गई। कहा गया कि पहले कैंटीन में चाय-पानी की व्यवस्था होती थी, लेकिन अब पेयजल तक नहीं मिलता है। इस सुविधा को पहले की तरह बहाल करने की मांग की। अंशदायी स्वास्थ्य सेवा में इस समय नेत्र चिकित्सा के लिए की गई व्यवस्था से पूर्व सैनिक खुश नहीं हैं।
इसके बदले सेना अस्पताल या फिर अंशदायी स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समय-समय पर नेत्र चिकित्सा और न्यूरोलॉजी के शिविर लगाने की मांग की। शिष्टमंडल में पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, मीडिया प्रभारी विनोद सिंह बिष्ट, संरक्षक कुंडल सिंह मोसाल, राम सिंह बिष्ट, चंचल सिंह भंडारी, भुवन वल्दिया, देव सिंह भाटिया, कै. बहादुर सिंह वल्दिया शामिल हुए। सेना की तरफ से अंशदायी स्वास्थ्य सेवा के प्रभारी कर्नल मोहन सिंह वल्दिया, स्टेशन हेडक्वार्टर के कर्नल एके सिंह रावत, कैंटीन अधिकारी कर्नल सुरेश सिंह भी शामिल हुए।