{"_id":"5a01e5ea4f1c1bc1678b9d39","slug":"181510073834-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी आम लोगों की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी आम लोगों की कमर
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी का कालाधन रखने वाले लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ा है। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जीएसटी से छोटे कारोबार चौपट हो गए हैं। कपड़ा व्यवसायी परेशान हैं। कपड़े की जरूरत हर किसी को होती है। कपड़ा कभी भी टैक्स के दायरे में नहीं रहा, लेकिन मोदी सरकार ने कपड़े को भी जीएसटी के दायरे में लाकर आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी लागू करते समय एक देश एक टैक्स की बात कही थी, जो झूठी निकली। पेट्रोल, एल्कोहल, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखा गया है। कहा केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था ठीक करने के लिए ठोस उपाय करने होंगे, अन्यथा इसका खामियाजा पूरा देश भुगतेगा।
राज्यसभा सदस्य ने कहा भाजपा के राज में आतंकवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर के हालात बेकाबू हैं। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, जो झूठी साबित हुई है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का राशन बंद कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैरसैंण राजधानी पर भाजपा का रुख साफ नहीं है। कांग्रेस ने गैरसैंण में सचिवालय भवन, विधान भवन बनाया।
विज्ञापन
गैरसैंण में सत्र आहूत किए। भाजपा ने गैरसैैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा किया था, अब उससे पीछे भाग रही है। वार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, आनंद बल्लभ ओझा, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बिष्ट, मनोज लुंठी मौजूद थे।
नोटबंदी से उबर नहीं पाई देश की अर्थव्यवस्था
पिथौरागढ़। नोटबंदी को भाजपा सरकार की भूल बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाने को सही निर्णय बताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से पूरे भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। अब भी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से उभर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण कई उद्योग धंधे बंद हो गए हैं, बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस दिन को शौर्य, उपलब्धि दिवस के रूप में मनाने की बात कर रही है, जो निंदनीय है।