फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 buses of Transport Corporation will be retired from the mountain

परिवहन निगम की 18 बसें पहाड़ से हो जाएंगी रिटायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
18 buses of Transport Corporation will be retired from the mountain
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो में चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की 18 बसें पहाड़ से अगले साल रिटायर हो जाएंगी। मानक पूरा होने के बाद रिटायर होने वाली इन बसों को मैदानी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इन बसों के स्थान पर नई बसें डिपो को मिलेंगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में उत्तराखंड परिवहन निगम के पास वर्तमान में 62 बसों का बेड़ा है। रुटीन में निगम 20 बसों का संचालन दिल्ली, देहरादून, बरेली सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों और स्थानीय स्तर पर करता है। नियम के मुताबिक पहाड़ी रूटों में बसों का संचालन सात लाख किलोमीटर तक ही किया जाता है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक सात लाख किमी की दूरी तय कर चुकी बसें तकनीकी रूप से पहाड़ के मार्गों पर संचालन के लायक नहीं रहती। इनके खराब और अचानक चलते- चलते बंद होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो में इस समय संचालित हो रही बसों के बेड़े में से 18 बसें ऐसी हैं जो निर्धारित सात लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी हैं। ऐसे में निगम की यह बसें अगले साल मार्च 2023 तक रिटायर हो जाएंगी। इसके बाद डिपो के पास 44 बसें रह जाएंगी। नियमानुसार मानक पूरी कर चुकी बसों के स्थान पर निगम की ओर से डिपो को नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की 18 बसें पर्वतीय क्षेत्र में सात लाख किलोमीटर चलने का निर्धारित मानक पूरा कर लेंगी। इन बसों को पहाड़ के रूटों से हटा दिया जाएगा। इनके स्थान पर नई बसों को शामिल कर संचालन किया जाएगा। मानक पूरा होने से पहले ही नई बसें मिल जाएंगी।
- रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed