फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में फिर गहराया गैस का संकट

पिथौरागढ़ में फिर गहराया गैस का संकट

Sat, 08 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फिर गहराया गैस का संकट
पिथौरागढ़। प्लांट से सिलिंडर के वाहन नहीं आने से शनिवार को जिला मुख्यालय में रसोई गैस का संकट पैदा हो गया। जिला मुख्यालय के दो वितरण स्थलों पर लोग वाहन आने का इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट गए। जाजरदेवल कस्बे में भी गैस नहीं बांटी गई।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ शहर की मुख्य गैस एजेंसी में प्रतिदिन तीन से चार वाहन सिलिंडर लेकर पिथौरागढ़ आते हैं। टकाना और लिंक रोड पर चयनित डिलीवरी स्पॉट पर प्रतिदिन गैस बांटी जाती है। शनिवार को तीन वाहन प्लांट से पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सके। एक मात्र वाहन सिलिंडर लेकर पहुंचा। इससे गैस संकट पैदा हो गया। एकमात्र वाहन को सिनेमा लाइन में भेजा गया, जबकि सिलिंडर नहीं होने से टकाना और लिंक रोड पर गैस वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे सिलिंडर के लिए सुबह से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रत्येक शनिवार को एक वाहन जाजरदेवल कस्बे में भी भेजा जाता है। इस शनिवार को प्लांट से वाहन नहीं आने के कारण जाजरदेवल में भी गैस वितरण का कार्य ठप रहा। लोग सुबह से ही गैस का वाहन आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट से आ रहे सिलिंडर के वाहन मार्ग पर फंस गए। इसके चलते कुछ स्थानों पर गैस वितरित नहीं की जा सकी। सिनेमा लाइन में गैस वितरण किया गया। रविवार को वाहन आते ही वितरण का कार्य सुचारु हो जाएगा। -ऊषा राणा, गैस प्रबंधक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed