{"_id":"5bb4fa50867a557ece01f25c","slug":"171538587216-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी को अल्मोड़ा-पनार सड़क को टू लेन करने का मांग पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी को अल्मोड़ा-पनार सड़क को टू लेन करने का मांग पत्र सौंपा
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने केंद्रीय सड़क भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की सड़कों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अल्मोड़ा से पनार तक 80 किमी मोटर मार्ग को टू लेन करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।
प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी के समक्ष पिथौरागढ़ से अस्कोट, झूलाघाट मार्ग को भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर, कपकोट, मुनस्यारी, जौलजीबी, धारचूला से लेकर अस्कोट तक की सड़क पहले ही भारतमाला प्रोजेक्ट में जुड़ चुकी है। कहा कि सर्वे के दौरान अस्कोट मार्ग का सर्वे नहीं हो पाया था। जिसे भारत माला प्रोजेक्ट से जोड़ना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सभी बिंदुओं पर अमल करते हुए संबंधित मोटर मार्गों का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि भूतल परिवहन मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन सभी मार्गों का शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाएगा।