{"_id":"5bb4fa47867a554f207fbcc8","slug":"171538587207-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में एससी-एसटी एक्ट, पदोन्नति में आरक्षण, छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति के बढ़ते उत्पीड़न पर चर्चा की गई।
भीमराव अंबेडकर पार्क परिसर में जिलाध्यक्ष महेश मुरारी की अध्यक्षता हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर कई लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। कहा कि एक्ट को बेवजह तूल देकर सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंचाई जा रही है। फेडरेशन के लोगों ने सरकार से सामाजिक सुरक्षा की मांग करते हुए एससी-एसटी एक्ट के समर्थन की रैलियों में शामिल होने के कारण जेल में बंद लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
इस दौरान एससी-एसटी और पिछड़ी जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में महासचिव एआर दताल, हरिनंदन वाल्मीकि, बीआर कोहली, कैलाश नाथ, पुष्पेंद्र कुमार, किशोर कुमार आदि थे। संगठन की अगली बैठक सात अक्तूबर को डीडीहाट में करने का निर्णय लिया गया।