{"_id":"5ba918d7867a557ea94a63ef","slug":"171537808599-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भवन सुधार को लेकर आज से होगी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भवन सुधार को लेकर आज से होगी भूख हड़ताल
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजानी और प्रावि बजानी के जर्जर हाल भवनों का सुधार नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने एक बार फिर 25 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया है।
बजानी के हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल के भवन जर्जर हाल हो गए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद भवनों का सुधार नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने छह अगस्त को भूख हड़ताल शुरू की थी। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र विद्यालय भवनों के सुधार कार्य शुरू करने का आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त कराया था। एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है।
एसडीएम को सौंपे पत्र में अभिभावक संघ के सदस्य कृष्ण सिंह कुंवर, कल्याण सिंह आदि अभिभावकों ने कहा है कि 25 सितंबर से भूख हड़ताल में बैठ जाएंगे।