{"_id":"5b69d9144f1c1bcb2e8b4fcb","slug":"171533663508-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा उतराखंड छोड़ो के नारे के साथ उक्रांद धरना देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा उतराखंड छोड़ो के नारे के साथ उक्रांद धरना देगा
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल नौ अगस्त को कांग्रेस-भाजपा उत्तराखंड छोड़ो के नारे के साथ धरना-प्रदर्शन करेगा। उक्रांद का यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगा।
मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, पंचेश्वर बांध का कार्य रोकने, पलायन रोकने के लिए सही कार्यनीति तैयार करने, आपदाग्रस्त लोगों को शीघ्र पुनर्वासित करने एवं मुआवजा देने, राज्य की लचर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार करने, पिथौरागढ़ नगर की अधूरी सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने को लेकर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय हुआ कि धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, एड.निर्मल चौधरी, महामंत्री मदन पोखरिया, जगत मेहता, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, बीडी कोहली, दलीप धामी, गंगा धामी आदि थे।