{"_id":"5b3e6a6f4f1c1bfb7e8b4784","slug":"171530817135-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदकोट में बहाल हुई बिजली, नलों को जोड़कर पानी भी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदकोट में बहाल हुई बिजली, नलों को जोड़कर पानी भी पहुंचाया
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदकोट। बिजली विभाग ने आपदा से ध्वस्त लाइनों में सुधार करने के बाद मदकोट कस्बे सहित अधिकांश इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ डीएस निखुर्पा ने बताया कि शेष गांवों में आपूर्ति बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त नलों को जोड़कर कस्बे तक पानी की आपूर्ति भी सुुचारु कर दी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। अब तक कस्बे के लोग दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हो रहे थे। बेड़ीनाग के एसडीएम सोहन सिंह और अजय प्रताप सिंह ने देवीबगढ़ के आपदा प्रभावित 35 से अधिक घरों का निरीक्षण किया। मदकोट से बंगापानी और मुनस्यारी रूट में ध्वस्त सड़क का भी तेजी से सुधार किया जा रहा है।
80 हजार की आबादी अब भी अलग-थलग
पिथौरागढ़। जिले के एक दर्जन मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। आपदा के कारण मुनस्यारी और धारचूला के अधिकांश इलाके चाथे दिन भी अलग-थलग पड़े रहे। दोनों तहसीलों की लगभग 80 हजार से अधिक की आबादी सड़क सुविधा से महरूम है। मुनस्यारी को जोड़ने वाली थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क बंद होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।