{"_id":"59cbdf084f1c1baa538b4b11","slug":"171506533128-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम जरूरी:अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम जरूरी:अर्जुन
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मात्र 16 वर्ष की उम्र में वर्ष 2010 में एवरेस्ट फतह करने वाले नोएडा निवासी अर्जुन वाजपेयी इन दिनों पिथौरागढ़ घूमने आए हैं। बुधवार को उन्होंने मानस एकेडमी में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम जरूरी होता है। उन्होंने अपने जीवन के बारे में बच्चों को बताया कि लक्ष्य का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य बचपन में ही तय कर लेना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी चाहिए। बच्चों के बीच अपनी बात को प्रभावपूर्ण तरीके से रखते हुए अर्जुन ने कहा कि वर्ष 2015 में उन्होंने 6120 मीटर ऊंची कलाम चोटी को भी फतह किया था।
उन्होंने बताया कि वह अब तक पांच दुर्गम चोटियों पर चढ़ने में कामयाब हो चुके हैं। वर्ष 2016 में अर्जुन को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान दिया था। मानस एकेडमी की प्रधानाचार्य सुनीता रावत, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा ने वाजपेयी का स्वागत किया।