{"_id":"59b96a264f1c1b30688b45c3","slug":"171505323558-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास नहीं:धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास नहीं:धामी
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला के ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ बुधवार को भी अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं हो पाया। इस प्रकरण पर यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में धारचूला विधायक हरीश धामी ने भाजपा पर तीखे हमले किए। कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास नहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से साफ जाहिर होता है कि भाजपा इस देश में किसी भी लोकतांत्रिक संस्था को सहन नहीं करेगी।
धामी ने कहा कि भाजपा के लोग पिछले चार दिन से अविश्वास प्रस्ताव का नाटक कर रहे हैं, यदि उनके पास सदस्यों का संख्या बल है तो अविश्वास प्रस्ताव पेश क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धारचूला के ब्लॉक प्रमुख के पास पर्याप्त बहुमत है और उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि धारचूला के ब्लॉक प्रमुख के प्रकरण में भाजपा के बड़े नेता शामिल हैं। वह सदस्यों को प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा अपने पाले का बता रही है, उनको महंगे होटल में ठहराया गया है।
पत्रकार वार्ता के समय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक लुंठी, निर्मल लोहिया, गजेंद्र वल्दिया, जगत महर आदि थे। उधर, धारचूला में ब्लॉक प्रमुख प्रकरण पर बुधवार को लगभग सुनसानी रही। अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर रहे लोग नजर नहीं आए। अलबत्ता इस मुद्दे पर अभी संशय की स्थिति बनी है।