फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एक ही विमान के सहारे हवाई सेवा पर उठे सवाल

एक ही विमान के सहारे हवाई सेवा पर उठे सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एक ही विमान के सहारे हवाई सेवा पर उठे सवाल

विज्ञापन
पिथौरागढ़। 26 साल के लंबे इंतजार के बाद जैसे-तैसे पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी से व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई। भारत सरकार की महत्वपूर्ण उड़ान योजना के तहत संचालित हवाई सेवा शुरुआत से ही विवाद और चर्चाओं में रही। 17 जनवरी से चली विमान सेना अब तक तीन दिन तकनीकी यानि कि विमान में खराबी के कारण बाधित हो चुकी है। नौ फरवरी को पंतनगर से पिथौैरागढ़ आ रही फ्लाइट का दरवाजा आसमान में खुलने की घटना के बाद विमान सेवा पर तमाम सवाल उठ खड़े हो रहे हैं। लोगों में एक प्रकार से विमान की कंडीशन को लेकर शंका है। नौ को विमान में आई खराबी के कारण 12 फरवरी तक पिथौरागढ़ की सभी उड़ाने निरस्त कर दी गई हैं। 13 फरवरी को बुधवार है, उस दिन फ्लाइट नहीं चलती। अब 14 फरवरी से ही हवाई सेवा संचालित होगी। हमने इस मामले में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोगों से बात की, उनका स्टेंड जाना, सुनिए उन्हीं की जुबानी।
-हवाई सेवा के अनुबंध में हुई है लापरवाही
24 दिन में तीन बार विमान में खराबी आना विमान की हालत को दर्शाता है। हवाई सेवा का अनुबंध करने में लापरवाही की गई है। एक विमान के सहारे देहरादून से पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ से पंतनगर, पंतनगर से पिथौरागढ़ और उसी दिन देहरादून की उड़ान संचालित की जा रही है। 9 फरवरी की घटना से सबक लेते हुए सरकार को कम से कम दो विमानों का संचालन करना चाहिए। इस प्रकार लोगों की जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए। × मुकेश पंत कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक
विज्ञापन

-
गंभीरता से ले रही है सरकार
सरकार ने 9 फरवरी को पंतनगर से आते समय हुई घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। विमान यात्रा संचालित करने वाली कंपनी को भविष्य में इस प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए सख्त हिदायत दी गई है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार विमान यात्रा को और पुख्ता करने के प्रबंध कर रही है। × गिरीश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अपना रुख साफ करे सरकार
एयर हैरीटेज तथ्यों को छुपाकर लोगों की जान खतरे में डाल रहा है सरकार को भी इस मामले में रुख साफ करना चाहिए। बार-बार विमान में खराबी आ रही है। इसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। विमान की फिटनेस की पूरी तरह जांच की जानी चाहिए। लोगों की जिंदगी से जुड़े इस मामले में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। - सुशील खत्री, प्रदेश अध्यक्ष सीमांत यूथ मोर्चा (11पीटीएच13पी)

जिंदगी से खिलवाड़ का किया जाएगा विरोध
एक ही विमान वाली कंपनी के साथ अनुबंध करने की बात सामने आ रही है। विमान में लगातार आ रही खराबी पर सरकार की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया, जो सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। जिस विमान से हवाई सेवा संचालित की जा रही है, इसकी गहन पड़ताल होनी चाहिए। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का उनकी पार्टी विरोध करेगी। - गोविंद कफलिया, जिला सचिव भाकपा माले
-
विमान सेवा को लेकर फूंका मंत्री का पुतला
पिथौरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ के लिए काफी पुराने विमान से हवाई सेवा संचालित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला जलाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में एकत्र कांग्रेसियों ने विमान सेवा की खामियों को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 20 साल पुराने विमान को उड़ाया जा रहा है, जो कई बार खराब हो चुका है। कहा कि हवाई सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, महासचिव आनंद धामी ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से विमान सेवा को संचालित करने का जिम्मा अक्षम कंपनी को दिया है। जिला महामंत्री सुधीर चौहान, मनोज पांडे ने किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नगर अध्यक्ष पवन माहरा, विण ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, भूरे मियां अंसारी, मोहन लाल चौधरी, रोहन सौन, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कन्याल, रईस मियां, जावेद खान, बहार अली, करन खाती, मनोज ठकुराठी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed