{"_id":"5c0956efbdec221c9029c1a2","slug":"161544115951-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपदेव वालों को अब गांव में ही मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपदेव वालों को अब गांव में ही मिलेगा राशन
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वर्षों के इंतजार के बाद अब जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव पपदेव के ग्रामीणों को अपने गांव ही राशन मिलेगा। गांव में सस्ता गल्ला की दुकान नहीं होने से अब तक ग्रामीणों को दो किमी दूर से राशन ढोना पड़ता था। अब पूर्ति विभाग की ओर से गांव में ही दुकान आवंटित करने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
हालांकि गांव में करीब 10 वर्ष पूर्व पपदेव के नाम से सस्ता गल्ला की दुकान तो थी, लेकिन इसे करीब दो किमी दूर पांडेगांव से संचालित किया जा रहा था। इससे महिलाओं और बच्चों को राशन लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ती थी। ग्रामीणों ने इस मामले को कई बार डीएम के जनता मिलन में उठाया। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को गांव में दुकान खुलवाने के निर्देश दिए।
पूर्व में जो दुकान का संचालन कर रहे थे, उन्होंने अपनी असमर्थता जताई, तो खाद्यान्न विभाग ने राजेंद्र लाल वर्मा को सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस आवंटित कर दिया है। ग्रामीणों को अब गांव में ही सरकारी राशन मिलना शुरू हो जाएगा। गांव में दुकान खुलने पर प्रकाश लाल वर्मा, राजेंद्र लाल वर्मा, संजय लाल वर्मा, दिनेश लाल वर्मा, कन्हैया लाल, देवलाल, दिनेश लाल वर्मा आदि ने खुशी जताई है।