फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गंगोलीहाट नगर पंचायत में हुआ 70.57 प्रतिशत मतदान

गंगोलीहाट नगर पंचायत में हुआ 70.57 प्रतिशत मतदान

Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट नगर पंचायत में हुआ 70.57 प्रतिशत मतदान
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट नगर पंचायत में 70.57 प्रतिशत मतदान हुआ। पहली बार नगर पंचायत बनने के बाद वर्ष 2013 में हुए चुनावों में मतदान का प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन


नगर पंचायत के पुनौली वार्ड में 611 में से 468 मतदाताओं ने मत दिए। इस वार्ड में 76.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 246 पुरुष और 222 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बाजार वार्ड में 791 मतदाताओं में से 555 ने मतदान किया। इनमें पुरुष 263 और महिलाएं 292 थीं। मतदान का प्रतिशत 70.16 रहा। हनेरा में 742 में से 547 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। 243 पुरुष और 304 महिलाएं थीं। मतदान का प्रतिशत 73.71 रहा। लाली 388 में से 147 ने मतदान किया।
विज्ञापन


यहां 70 पुरुष और 77 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 37.88 रहा। बहिष्कार के कारण कुछ लोगों ने मतदान नहीं किया। पठक्यूड़ा वार्ड में 631 में से 500 ने मतदान किया। इनमें से पुरुष 226 और 274 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 70.29 रहा। रावलगांव वार्ड में 526 में से 380 ने मतदान किया। इनमें पुरुष 188 महिला 192 थीं। मतदान का प्रतिशत 72.24 रहा। कुंजनपुर वार्ड में 478 में से 344 ने मतदान किया। पुरुष 189 महिला 155 थीं। मतदान प्रतिशत 71.96 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत में कुल 4167 मतदाता थे। 2941 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता रावल ने रावलगांव में, भाजपा प्रत्याशी जयश्री पाठक ने पठक्यूड़ा वार्ड में निर्दलीय विमला रावल ने रावलगांव में, निर्दलीय गीता बोरा ने हनेरा वार्ड में मतदान किया। आरओ सौरभ गहरवा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।


नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत
महिला मतदाता 1516- प्रतिशत 71.30
पुरुष मतदाता- 1425 - प्रतिशत 69.81

लाली वार्ड में कई मतदाताओं ने किया बहिष्कार
गंगोलीहाट। निकाय चुनाव का बहिष्कार करने वाले लाली वार्ड में भी मतदान हुआ। लाली वार्ड के लाली और खतेड़ा में पिछले चुनाव में भी लोगों ने बहिष्कार किया था। इस बार भी बहिष्कार करने की चेतावनी देने वाले मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। इस वार्ड में 70 पुरुष और 77 महिलाओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed