फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अफसर देने वाला जीआईसी नाचनी बदहाल

अफसर देने वाला जीआईसी नाचनी बदहाल

Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अफसर देने वाला जीआईसी नाचनी बदहाल
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के अभिभावकों ने राजकीय इंटर कॉलेज नाचनी में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग को लेकर विद्यालयी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा कि कभी इसी विद्यालय से पढ़े विद्यार्थी आईएएस, पीसीएस, कमिश्नर, ब्रिगेडियर, डीआईजी के पदों तक पहुंचे, लेकिन आज शिक्षकों की कमी से हाईस्कूल पास करने के बाद विद्यार्थी अन्यत्र विद्यालयों में जाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विद्यालय में लंबे समय से रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। इस कारण इंटर की कक्षाओं के संचालन में दिक्कत आ रही है। विद्यालय में नाचनी के साथ ही धामी फल्यांटी, हुपुली, बाथी, कोट्यूड़ा, खतेड़ा, भैस्कोट, घोरगाड़ी, भैंसखाल, नौलड़ा और बेड़ीनाग विकासखंड के ऊणी सिरतोली, बागेश्वर के कालापैर काभड़ी, किसमिला, सुखचौना, नामती चेट्टाबगड़ के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


अच्छी आर्थिक स्थिति वाले लोग अन्यत्र विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अभिभावक इसी विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। ज्ञापन में अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष पान सिंह कार्की, हरीश बत्याल, हरीश राम, मनोहर बथ्याल, मोहन गिरी, मनु बथ्याल, प्रकाश साहनी आदि के हस्ताक्षर हैं। इन लोगों ने सीडीओ वंदना से भी मुलाकात की। सीडीओ ने शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed