{"_id":"5b6b27204f1c1bb15c8b71db","slug":"161533749024-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे और धूलभरी सड़क पर सफर को विवश ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे और धूलभरी सड़क पर सफर को विवश ग्रामीण
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सौन पट्टी के वड्डा से होते हुए आठगांव शिलिंग को जोड़ने वाली सड़क के कुछ हिस्से पर डामर न होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस सड़क पर गड्ढे पड़ने के साथ ही धूल उड़ती रहती है। सड़क पर रोज दर्जनों यात्री वाहन चलते हैं, बावजूद इसके सड़क के डामरीकरण की सुध नहीं ली गई।
वर्ष 2010 में क्षेत्र के झौलखेत, कैलाश आश्रम, दिगास, सिमलकोट, खतेड़ा से मरसोली तक आठ किमी सड़क का निर्माण किया गया। 2015 में इसे वड्डा, सुवाकोट होते हुए कैलाश आश्रम तक एक किमी पांच सौ मीटर सड़क का निर्माण किया गया।
पिथौरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाली इस सड़क को कटे तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं। खतेड़ा के पास भी सड़क के कुछ हिस्से पर डामर नहीं किया गया है। वड्डा निवासी व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को पत्र भेजकर सड़क पर डामरीकरण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
वड्डा-कैलाश आश्रम सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -नवीन जोशी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, पिथौरागढ़।